उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने वर्ष 2021 में होने वाली हाईस्कूल की परीक्षाओं को रद्द कर छात्रों को उनके नौवीं और दसवीं के छमाही व प्री-बोर्ड एग्जाम के नंबरों के आधार पर प्रमोट करने का फैसला लिया है जिसके बाद यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में पहुँचाई गई उत्तर पुस्तिकाओं को वापस मंगाने के प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। बता दें कि यूपी बोर्ड ने इस साल होने वाले बोर्ड एग्जाम के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली थी जिसके चलते बोर्ड ने निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में आंसर शीट पहुचाने और परीक्षा से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों को पूरा कर लिए थे लेकिन अब 10वीं एग्जाम के निरस्त होने के बाद यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ले लिए भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं के वापसी की शुरुआत कर दी है। हालांकि यूपी बोर्ड ने इंटर के परीक्षाओं से जुड़ीं सारी तैयारियों को पूर्व की तरह जारी रखा और 12वीं छात्रों को कोरोना से बचाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी काम किया जा रहा है।
12वीं परीक्षा में कितना समय है शेष
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रमोट किए जाने वाले निर्णय को खारिज कर परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है जिसके बाद जल्द ही जुलाई महीने तक एग्जाम की समय सारणी जारी कर दी जाएगी। अब इन परीक्षाओं के लिए बारहवीं स्टूडेंट्स के पास महज एक महीने से कम समय बचा हुआ है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अपनी तैयारियां तेज कर कर देनी चाहिए।
इंटर के स्टूडेंट्स ऐसे करें फ्री तैयारी
यूपी बोर्ड बारहवीं के परीक्षार्थियों को अब जुलाई में होने वाली परीक्षाओं के लिए
www.safalta.com के जरिए चलाए जा रहे फ्री क्रैश कोर्स को ज्वॉइन कर अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए । जहां सभी सब्जेक्ट्स की कंप्लीट तैयारी करवाई जा रही है तो देर किस बात की अभी इस लिंक
http://bit.ly/SAFALTA-APP से Safalta ऐप डाउनलोड करें और एग्जाम की तैयारी को मजबूत करें।