नोट कर लें ये तिथियां
समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून, 2024 है, जोकि कल है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। यूकेपीएससी आरओ एआरओ मेन्स परीक्षा 26, 27 अक्तूबर, 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।
समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा दौर के लिए कुल 2286 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये सभी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा दौर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी की कुल 137 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें से 69 रिक्तियां समीक्षा अधिकारी पद के लिए और 68 रिक्तियां सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हैं।
पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके विस्तृत ऑनलाइन पंजीकरण अनुसूची पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- psc.uk.gov.in.पर जाएं।
- अब होम पेज पर यूपीपीएससी आरओ एआरओ मेन्स परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आपको होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पीडीएफ मिल जाएगी।
- अब आगे की आवश्यकता के लिए इसे डाउनलोड कर लें।