फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBTER Staff Nurse Admit Card 2021 : 2621 पदों पर भर्ती हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Mon, 05 Apr 2021 08:16 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ubter.in या ubtersn.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
विज्ञापन
2021 UBTER Staff Nurse Admit Card
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर स्टाफ नर्स (ग्रुप-सी) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubter.in या ubtersn.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें - सफलता की कहानी : पिता की जलती चिता को छोड़कर देने गई आईबीपीएस परीक्षा, पहले प्रयास में पाई सफलता

ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ubter.in या ubtersn.in पर जाएं। यहां होम पेज पर उपलब्ध ग्रुप-सी स्टाफ नर्स पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें। अब नए पेज पर दिए गए प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें। अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सर्च करें। जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे एडमिट कार्ड खुल जाएगा। आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य में इसके इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - MP Board Exam 2021: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्थगित हुईं 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परिक्षाएं

विज्ञापन

18 अप्रैल को आयोजित होगी लिखित परीक्षा

बता दें स्टाफ नर्स के 2621 पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा 18 अप्रैल 2021 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्स की भर्ती की जाएगी। कुल पदों में से 2106 पद महिलाओं के लिए और 515 पद पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें - इतिहास : रॉयल इंडियन एयर फोर्स से भारतीय वायुसेना बनने तक का सफर

यह भी पढ़ें - एमपी-पीएससी : कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इन परीक्षाओं की तिथियों में हो सकता है फेरबदल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें