फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSC Bank Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर-मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर आवेदन की अंतिम डेट, फटाफट करें अप्लाई

Tue, 28 Nov 2023 12:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TSC Bank Recruitment Registrations Last Date: टीएससी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर-मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 28 नवंबर 2023 अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
TSC Bank jobs - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tripura State Co-operative Bank Limited Recruitment: त्रिपुरा राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (टीएससी बैंक) में सहायक प्रबंधक, कैश कम जनरल क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 156 पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन करने का आज यानी 28 नवंबर 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट tscbank.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

TSC Bank रिक्तियों का विवरण

त्रिपुरा राज्य सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर, एमटीएस सहित 156 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती परीक्षा बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस)  के द्वारा संचालित की जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं- 

  • सहायक प्रबंधक: 50 पद

  • कैश कम जनरल क्लर्क: 78 पद

  • मल्टी टास्किंग स्टाफ: 28 पद

विज्ञापन

TSC Bank Recruitment आवेदन शुल्क

त्रिपुरा राज्य सहकारी बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें