तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड या टीएन टीआरबी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। लेक्चरर पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। व्याख्याता पद के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 1060 है। परीक्षा 28 अक्तूबर, 2021 से सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे trb.tn.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक अंतरिम प्रवेश-पत्र है। इसमें परीक्षा शहर या कस्बे, उस केंद्र के जिले का विवरण शामिल है, जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिससे की उम्मीदवारों अपने आवागमन और ठहराव की व्यवस्था में असुविधा न हो। हालांकि, इसके बाद एक नया प्रवेश - पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें जिले या शहर में आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम होगा, जिसका पहले ही उल्लेख किया जा चुका है। नया एडमिट कार्ड परीक्षा कार्यक्रम से तीन दिन पहले यानी 25 अक्तूबर, 2021 को जारी किया जाएगा।
टीएन टीआरबी एडमिट कार्ड 2021 तिथियां