तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। राज्य सरकार ने ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के कुल 500 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए 10 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2022 है। वहीं, आवेदन पत्र और शुल्क को जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन पत्र को भरें।
TN PWD Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 10 जनवरी, 2022।
- ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 19 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन पत्र और शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जनवरी, 2022
- चयनित उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की तिथि : 31 जनवरी, 2022
- चयनित किए गए उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों के सत्यापन की तिथि : 9 फरवरी से 11 फरवरी, 2022
TN PWD Recruitment 2022 के पदों का विवरण
- ग्रेजुएट अपरेंटिस: 340 पद
- तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: 160 पद
- कुल: 500 पद
TN PWD Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक अपरेंटिस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री या राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त व्यावसायिक निकायों में की स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान की गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा किया होना चाहिए या राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा प्रदान किया गया इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
TN PWD Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन
- ग्रेजुएट अपरेंटिस: 9000 रुपये प्रति महीना
- तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: 8,000 रुपये प्रति महीना
TN PWD Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर tn.gov.in जाएं।
- अब उम्मीदवार ग्रेजुएट अपरेंटिस व तकनीशियन के पदों पर क्लिक करें और सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ें।
- भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन करें।
- भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरते हुए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब भुगतान पर क्लिक करें और अपने आवेदन शुल्क को जमा करें।
- अब अपने आवेदन पत्र को जमा करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।