उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा की आन्सर-की जारी की जा चुकी है। अब इस एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा का परिणाम जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में कैंडिडेट्स को समय-समय पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इस आर्टिकल में मेडिकल परीक्षण से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की जा रही हैं जो अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।
यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
यूपी पुलिस की इस भर्ती में पीईटी, पीएसटी व डीवी परीक्षण में सफल कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जहां पर उनके शरीर के आंतरिक व बाहरी सभी अंगों की जांच की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों को पूरी तरह से स्वस्थ होना चाहिए। स्वास्थ्य परीक्षण के समय अभ्यर्थी का किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज न चल रहा हो। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी असफल घोषित किए जा सकते हैं। आईये जानते हैं कि अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के समय किन-किन जाँचों से होकर गुजरना होगा।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा की अंतिम आन्सर-की जारी करने की तैयारी कर रहा है। यह संशोधित उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों द्वारा अपील की गई आपत्ति पर विचार किए जाने के बाद रिलीज की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इसमें साझा की गई समस्त जानकारी अंतिम होगी, जिसमें कैंडिडेट्स को किसी भी तरह आपत्ति दर्ज करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है लेकिन अनुसान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह के पहले या दूसरे सप्ताह में यह उत्तरकुंजी जारी की जा सकती है। जिसके बाद अभ्यर्थियों के रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है.
यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।