फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ESIC Recruitment 2022: कर रहे हैं सरकारी नौकरी की तलाश तो इस विभाग में निकली हैं ढेरों भर्तियां, सिलेक्ट हो गए तो मिलेगी शानदार सैलरी

Thu, 06 Jan 2022 03:10 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने UDC, स्टेनोग्राफर और MTS के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू होगी और 15 फरवरी 2022 तक चलेगी।
 
विज्ञापन
ESIC Recruitment - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और सालों से इसके लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), स्टैनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के जरिए UDC, स्टेनोग्राफर और MTS के कुल 3,847 पदों पर भर्तियां होंगी और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 15 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

क्या है जरूरी योग्यताएं :

UDC के पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक और साथ ही कंप्यूटर में ऑफिस सुईट्स और डेटाबेस का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जबकि,स्टैनोग्राफर के पदों पर 12वीं पास के साथ शॉर्टहैंड स्पीड में 80 शब्द प्रति 10 मिनट की योग्यता रखने वाले और MTS के पदों पर दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। UDC और स्टेनो के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 साल एवं MTS के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना में जरूरी योग्यताओं तथा इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

कैसे होगा अभ्यर्थियों का चयन :

UDC के पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए 3 चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण की प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की मेंस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होना। स्टैनोग्राफर के पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए 2 चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। वहीं, MTS के पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसके प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के 100 प्रश्न और मेंस परीक्षा में 200 अंक के 200 प्रश्न पूछे  जाएंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी :

UDC और स्टैनोग्राफर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 25,500 से 81,100 रुपए तक की सैलरी मिलेगी। वहीं, MTS के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार 18,000 से 56,900 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें