आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
कुछ पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुल 90 प्रश्न शामिल होंगे। 50 प्रश्न जनरल नॉलेज और 40 प्रश्न जनरल अंग्रेजी के पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 1 अंक के होंगे। पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट मिलेंगे।
आवेदन शुल्क
कुछ पदों के लिए ओसी व बीसी कैटेगरी उम्मीदवारों को 600 रुपए बतौर फीस देने होंगे। जबकि एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस व एक्स सर्विसमैन के लिए फीस 400 रुपए तय की गई है।
Telangana High Court Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tshc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए नोटिस पर क्लिक करें।
- अलग-अलग पदों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- सावधानी पूर्वक आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करते ही यूनिक नंबर जनरेट हो जाएगा।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।