फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: रीट लेवल-2 परीक्षा में सुरभि पारीक बनीं टॉपर, कोचिंग मटेरियल से ज्यादा किताब पढ़ने की दी सलाह

Tue, 02 Nov 2021 08:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Success Story: सुरभी ने बताया कि उन्होंने कभी यह सोचकर पढ़ाई नहीं करी कि उनका किसी से कॉम्पिटिशन है। परीक्षा का दवाब न लेते हुए और अपने रुटीन के हिसाब से पढ़ाई करते हुए उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। सुरभी ने बायोलॉजी विषय ते साथ बीएससी की डिग्री ली है और बीएड किया है।
विज्ञापन
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021 टॉपर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2021) के परीक्षा परिणामों को जारी कर दिया गया है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार परीक्षा आयोग ने रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। लेवल-1 में अजमेर के अजय वैष्ण वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि रीट लेवल- 2 में कीरत सिंह, सुरभि पारीक और निम्बाराम ने पहली रैंक हासिल की, इन्हें परीक्षा में 146 अंक प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन


रीट लेवल -2 परीक्षा में बीकानेर की सुरभि पारीक ने टॉप किया है। सुरभि ने रीट 2021 परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। शुरुआत में कोचिंग में एडमिशन लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के मटेरियल के बजाय किताबों और पूर्व वर्ष के प्रश्न पत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया और इस परीक्षा में टॉप किया। सुरभी ने बताया कि उन्हें लगता था कि वह परीक्षा को आसानी से पास कर लेंगी, लेकिन टॉप करने का ख्याल कभी उनके मन में नहीं आया था। सुरभी ने परीक्षा की तैयारियों के साथ ही घरवालों के साथ समय भी बिताया। 

सुरभी ने बताया कि उन्होंने कभी यह सोचकर पढ़ाई नहीं करी कि उनका किसी से कॉम्पिटिशन है। परीक्षा का दवाब न लेते हुए और अपने रुटीन के हिसाब से पढ़ाई करते हुए उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। सुरभी ने बायोलॉजी विषय के साथ बीएससी की डिग्री ली है और बीएड किया है। इसका कारण है कि उन्होंने शुरू से नौकरी या व्यवसाय के बजाय एक इज्जतदार पद की नजर से देखा है। उन्होंने तैयारी करने वाले अन्य उम्मीदवारोंको खुद पर विश्वास रखने, किताबों और पूर्व वर्ष के प्रश्न पत्रों के साथ तैयारी करने की सलाह दी है।
विज्ञापन




रीट 2021 का परिणाम कैसे देखें? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।  

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.edu.in या reetbser21.com पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिख रहे RTET result links पर क्लिक करें। 
3. अब आपने जिस स्तर की परीक्षा दी है उसके - 'परिणाम 2021 स्तर 1' या 'परिणाम 2021 स्तर 2' की लिंक पर क्लिक करें। 
4. अब आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन का पेज दिखाई देगा। लॉगिन करने के लिए जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।  
5. इसके बाद 'सबमिट' के बटन पर क्लिक करें। 
6. आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
7. आगे की जरूरत के लिए के परिणाम को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकलवा लें। 

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 26 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस बार रीट की परीक्षा पेपर लीक होने के कारण काफी विवादों में रही है। इसकी जांच के लिए एसओजी का गठन किया गया है और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट 2021 की परीक्षा राज्स्थान के 33 जिलों में कुल 3,993 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 16.51 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परिणाम जारी होने के बाद अब इनमें से 31000 सफल उम्मीदवारों की शिक्षकों के रूप में नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें