SSC MTS 2019 एडमिट कार्ड: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC MTS Tier 2 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पिछले हफ्ते, आयोग ने पेपर 1की उत्तर कुंजी और एसएससी एमटीएस परिणाम जारी किए थे। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। SSC MTS पेपर 2 परीक्षा 24 नवंबर, 2019 को आयोजित की जाएगी।
SSC MTS Tier 2 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट - ssc-cr.org पर जाएं।
- उसके बाद STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR MULTI TASKING (NON-TECHNICAL) STAFF EXAMINATION 2019 (पेपर- II)" लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आपने यूपी और बिहार में केंद्र का विकल्प चुना है, तो 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे वैसे ही एसएससी एमटीएस टीयर 2 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।
अधिक जानकारी के लिए आज ही कॉल करें 011-40146084
या विजिट करें www.safaltaclass.com