SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2020-21 के लिए आयोजित की गई पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 28 फरवरी 2022 को जारी किया जा सकता है। पाँच अक्टूबर 2021 से दो नवंबर 2021 के बीच देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन दो चरण की परीक्षा के बाद किया जाता है और पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। वहीं, अगर आप SSC की किसी भी भर्ती में हिस्सा लेना जा रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के SSC MTS FREE Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
रिक्तियों की संख्या हो गई है बेहद कम :
SSC ने इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के जरिए देश भर में MTS के कुल 3972 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या इतनी कम होने से अभ्यर्थी बेहद ही नाराज हैं। दरअसल इससे पहले आयोजित की गई MTS भर्ती 2019 के जरिए कुल 7099 पदों पर और MTS भर्ती 2018 के जरिए कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की गई थी।
ये भी पढ़ें
SSC MTS सैलरी
आपके ऊपर क्या पड़ेगा प्रभाव :
इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या के कम होने का सीधा प्रभाव अभ्यर्थियों पर पड़ेगा और इसमें कट ऑफ स्कोर भी पिछली भर्ती की तुलना में थोड़ा अधिक रह सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि 18 से 25 वर्ष उम्र की श्रेणी में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 85 से 90, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 72 से 77 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 65 से 70 मार्क्स के बीच रह सकता है। वहीं, 18 से 27 वर्ष उम्र की श्रेणी में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 80 से 85, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 75 से 80, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 68 से 72 और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 60 से 65 मार्क्स के बीच रह सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।