कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अगले महीने आयोजित की जाएगी। SSC ने MTS के पदों पर भर्ती के लिए फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के लिए परीक्षा पहले 1 से 20 जुलाई के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया था। SSC द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक यह परीक्षा 5 से 20 अक्टूबर के बीच आयोजित की जानी है। कोरोना महामारी के बीच आयोजित की जा रही इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी तरह के कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। वहीं, अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय मे बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC MTS टारगेट बैच की सहायता ले सकते हैं।
क्या वैक्सीन लेना है जरूरी :
कोरोना महामारी के बीच आयोजित की जा रही इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी तरह के कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन मे यह चिंता भी होने लगी है कि कहीं इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सीन लेना अनिवार्य तो नहीं कर दिया गया है। दरअसल कोरोना महामारी की वजह से कई जगहों पर जाने के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को भी अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि SSC ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को अनिवार्य नहीं किया है, इसलिए अभ्यर्थी बिना वैक्सीन लिए भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, अभ्यर्थियों को कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन अवश्य लेना चाहिए।
कब तक उपलब्ध कराया जा सकता है प्रोविशनल एडमिट कार्ड :
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को SSC पहले प्रोविशनल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराएगा। आयोग ने प्रोविशनल एडमिट कार्ड के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी है की यह अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 2 सप्ताह पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस बार की MTS परीक्षा 5 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है, इसलिए अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड 20 सितंबर के बाद कभी भी उन्हें उपलब्ध कराया जा सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC MTS टारगेट बैच में क्या है खास :
इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता द्वारा एक स्पेशल SSC MTS टारगेट बैच चलाया जा रहा है। इस बैच से जुड़ने पर आपको 110 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह और वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं मिलती हैं। आप इस कोर्स से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।