फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी जेएचटी 2020: 15 जुलाई को आ सकता है पेपर 2 परिणाम

Mon, 12 Jul 2021 01:09 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020 का पेपर 2 परिणाम 15 जुलाई को होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2020 का पेपर 2 परिणाम 15 जुलाई को जारी हो सकता है। कर्मचारी चयन आयोग ने 6 जुलाई को परिणाम घोषणा का एक अस्थायी कार्यक्रम जारी किया था। जिसके मुताबिक, 15 जुलाई तक जेएचटी पेपर 2 परिणाम आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-गेल: मैनेजर, सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर 220 नौकरियां, सैलरी लाखों में

एसएससी जेएचटी रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध होगा। आयोग ने यह भी घोषणा की है कि संयुक्त उच्चतर माध्यमिक  स्तरीय परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम और संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा 2019 का टियर 2 परिणाम 30 सितंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन


जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा 2019 का पेपर 2 परिणाम 30 नवंबर को जारी किया जाएगा। बता दें कि आयोग ने कोविड-19 संकट के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। लंबित परीक्षाओं को अब हाल ही में पुनर्निर्धारित किया है। गौरतलब है कि सीआईएसएफ परीक्षा 2019 में दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और एएसआई में सब-इंस्पेक्टर का पेपर 2 अब 26 जुलाई को आयोजित होगा। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I) 2020 13 से 24 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (टियर-I) 2020 की लंबित परीक्षा 4 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें