SSC JE TIER-2 Result: सितंबर 2021 में हुई थी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए पेपर -2 (टीयर-2) का आयोजन बीते साल 26 सितंबर को किया था। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से पेन-पेपर मोड में ली गई थी। इस परीक्षा में 5,711 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए टीयर-1 परीक्षा का परिणाम 30 जून, 2021 को जारी कर दिया था।
SSC JE TIER-2 Result: आगे की प्रक्रिया
रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा में 1294 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से टीयर-2 परीक्षा के परिणाम के बाद अब सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने मेरिट सूची में अपना स्थान प्राप्त किया है, वह अपने सभी दस्तावेजों को जल्द से जल्द तैयार कर लें। जल्द ही आयोग की ओर से तारीखों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
SSC JE TIER-2 Result: अंतरिम है मेरिट सूची
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एसएससी की ओर से जारी की गई मेरिट सूची अंतरिम है। जो भी उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे उन्हें अंतिम चयन के लिए नहीं चुना जाएगा।
SSC JE TIER-2 Result: कैसे चेक करें परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेई टीयर-2 परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मेरिट सूची आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
4. इसमें ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
5. आगे की जरूरत के लिए मेरिट सूची को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।