OSCB Admit Card 2022: 13 मार्च को होगी परीक्षा
ओडिशा राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिडेट की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
OSCB Admit Card 2022: परीक्षा का पैटर्न
इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा। प्रत्येक गलत प्रश्न पर 0.25 फीसदी अंक काटे जाएंगे।
OSCB Admit Card 2022: मुख्य परीक्षा
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आयोजित की जा रही प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह परीक्षा अप्रैल- मई, 2022 महीने में आयोजित की जानी है। तारीखों को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।
OSCB Admit Card 2022: 725 पदों पर होगी भर्तियां
ओडिशा राज्य को-ऑपरेटिव बैंक लिमिडेट (OSCBL) की ओर से असिस्टेंट ग्रेड-2 और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों पर जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 725 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएंगी। इनमें से 470 पद असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-2 के लिए है। वहीं, 255 पद बैंकिंग असिस्टेंट के लिए 255 पद रिक्त हैं।
OSCB Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
OSCB Admit Card 2022: उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishascb.com पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
5. अब प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।