SSC GD 2024: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF),एसएसएफ में कॉन्स्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा में राइफलमैन (जीडी) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 01 जनवरी, 2024 तक है।
एसएससी जीडी भर्ती को लेकर एसएससी ने एक अहम नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कॉन्स्टेबल (जीडी) (सीएपीएफ), एसएसएफ, और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 का इंतजार किए बिना पहले ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जमा कर देना चाहिए।
बीएसएफ: 6174 रिक्तियां
सीआईएसएफ: 11025 रिक्तियां
सीआरपीएफ: 3337 रिक्तियां
एसएसबी: 635 रिक्तियां
आईटीबीपी: 3189 रिक्तियां
एआर: 1490 रिक्तियां
एसएसएफ: 296 रिक्तियां
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2024 की परीक्षा तिथि भी घोषित की है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29 फरवरी और 1, 5, 7, 11, 12 मार्च 2024 को आयोजित की जानी है। परीक्षा का एडमिट कार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा।