कानपुर टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर शानदार एतिहासिक पारी खेलने के बाद एक बार चर्चा में आ गए हैं। एक तरफ जहां अय्यर ने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने का कमाल किया तो वहीं,दूसरी पारी में अर्धशतक जमाने में सफल रहे। बता दें कि पहली पारी में अय्यर ने 105 रन की पारी खेली थी तो वहीं दूसरी पारी में भी 65 रन बनाकर आउट हुए। 50 साल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 प्लस का स्कोर बनाया हो। 50 साल पहले सुनिल गावस्कर ने अपने टेस्ट डेब्यू की दोनों पारियों में 50 प्लस का स्कोर बनाया था।
अनीता आनंद
भारतीय मूल की कनाडाई नेता अनीता आनंद को कनाडा की नई सरकार में देश का रक्षा मंत्री बनाया गया है। कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में जस्टिन ट्रूडो की पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाने में कामयाब रही है, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने नये कैबिनेट की घोषणा कर दी है, जिसमें भारतीय मूल की अनीता आनंद को कनाडा का नया रक्षामंत्री बनाया गया है।
वांग यापिंग
अंतरिक्ष यात्री वांग यापिंग (Wang Yaping) अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला बन गई हैं। निर्माण कार्य के एक हिस्से के रूप में, वांग यापिंग की टीम ने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन (Tiangong Space Station) के बाहर 6 घंटे बिताये। बता दें कि वांग और उनके सहयोगी झाई झिगांग (Zhai Zhigang) ने 7 नवंबर, 2021 को तियांगोंग से बाहर कदम रखा। उन्होंने एक सस्पेंशन डिवाइस और ट्रांसफर कनेक्टर स्थापित किए। शेनझोउ-13 के चालक दल की यह पहली असाधारण गतिविधि थी। वे छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताएंगे।
लद्दाख रीजन के अभ्यर्थियों को कितने किमी की दौड़ करनी होगी पूरी
कर्मचारी चयन आयोग के जरिए बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी, असम राइफल्स, एनआइए, एसएसबी व एसएसएफ जैसे कई अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 20 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड, व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस दक्षता परीक्षा में लद्दाख रीजन के पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकेंड में 1600 मीटर व महिला अभ्यर्थियों को 4 मिनट में महज 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। जबकि अन्य रीजन के अभ्यर्थियों के लिए यह नियम अलग हैं।
कितने चरणों में पूरी होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया इस भर्ती प्रक्रिया में, उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पूर्व में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की भी शुरूआत हो चुकी है। कंप्यूटर आधारित एसएससी आयोजित करने के लिए पहले दी गई जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त की थी।
सफलता के साथ करें पक्की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या सेलेबस के रिवीजन के लिए सफलता डॉट कॉम की फ्री Classes को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।