स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ये सभी रिजल्ट्स अपनी वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर रहा है। कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट के लिए भी आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। खबर में डायरेक्ट लिंक भी मिल जाएगा। यदि आपने हिंदी ट्रांसलेटर का रिजल्ट नहीं अभी तक नहीं देखा है तो
इस लिंक के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
इस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिये इन जगहों पर नौकरी के लिए सिलेक्शन किया जाता है। सीमा सुरक्षा बल (BSF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), इंडो तिबतन बॉर्डर पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA), सेक्रेटेरियट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), राइफलमैन (जेनरल ड्यूटी), असम राइफल्स (Assam Rifles)।
SSC GD कांस्टेबल स्कोरकार्ड: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड -
चरण 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉगइन करें।
चरण 3: स्कोरकार्ड पर क्लिक कर उसके डाउनलोड करें।
चरण 4: भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें और संभालकर रखें।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा को क्लियर कर लेते हैं उन्हें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता और चिकित्सा परीक्षणों से भी गुजरना होगा। शारीरिक परीक्षण में, उम्मीदवारों को अपनी शारीरिक क्षमताओं को साबित करना होगा।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 LIVE: 8वीं पास से लेकर डिग्री धारकों के लिए नौकरी के मौके, तुरंत कर लें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।