आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PWD) को छोड़कर बाकि सभी उम्मीदवारों को नकद, नेट बैंकिंग, वीज़ा, मास्टर, रुपे, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य नर्सिंग अधिकारी के पद के लिए कुल 1,930 रिक्तियों को भरना है। अनारक्षित (यूआर) श्रेणी के लिए 892 रिक्तियां, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के लिए 193 रिक्तियां, अनुसूचित जाति (एससी) 235 रिक्तियां, अनुसूचित जनजाति (एसटी) 164 रिक्तियां,अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 446 रिक्तियां रिक्तियां निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। पेपर में नर्सिंग फाउंडेशन, नर्सिंग प्रबंधन, बाल चिकित्सा नर्सिंग, फिजियोलॉजी और अन्य जैसे विषयों से बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।