SSC Delhi Police SI, CAPF 2023: कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2023 में उप-निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in.) पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि उम्मीदवारों के पास अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए 28 मई शाम 6.00 बजे तक का समय है।
आयोग ने अधिसूचना में कहा, "उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके और आयोग की पुरानी वेबसाइट यानी https://ssc.nic.in के उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/अंक लिंक पर क्लिक करके अपने अंकों की जांच कर सकते हैं । यह सुविधा 14.05.2024 (शाम 6:00 बजे) से 28.05.2024 (शाम 6:00 बजे) तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगी।"
एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई, सीएपीएफ परीक्षा 08 जनवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। कुल 8543 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित हुए हैं।