SSC CPO परीक्षा विवरण
एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 03 से 05 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। आयोग ने 07 अक्तूबर को परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की और 09 अक्तूबर, 2023 तक उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था।
SSC CPO Result 2023 पीईटी/पीएसटी के लिए रहें तैयार
एसएससी सीपीओ टियर 1 भर्ती परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा, जो सीएपीएफ द्वारा आयोजित किया जाएगा। पीईटी/पीएसटी का कार्यक्रम आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा उचित समय पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों का पालन करने की सलाह दी जाती है।