SSC CPO Final Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार सीपीओ भर्ती में कुल 1552 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। बता दें कि उम्मीदवार अपना विस्तृत स्कोरकार्ड 22 जुलाई, 2022 से लेकर 12 अगस्त, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
चयनित उम्मीदवारों को इन विभागों के अंतर्गत भर्ती दी जाएगी-:
- दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब-इंस्पेक्टर
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) में सब-इंस्पेक्टर
- सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब-इंस्पेक्टर
SSC CPO Final Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result के सेक्शन में जाएं।
- अब यहां सीपीओ भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इस में Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट ले लें।