1 जुलाई से होगी परीक्षा
SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डेटा प्रविष्टि के लिए ऑपरेटर, लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी), और जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) और विभिन्न अन्य की कुल 3,712 रिक्तियों को भरना है।
SSC CHSL 2024: आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आयोग की ओर से आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC CHSL 2024: आयु सीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी को आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी को पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
SSC CHSL 2024: शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार तय की गई है-
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ, डीईओ ग्रेड ए - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय) के लिए - साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास
- एलडीसी/जेएसए और डीईओ/डीईओ ग्रेड ए - किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास