SSC CHSL Result Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (सीएचएसएल ) के टियर 1 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
टियर 1 कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा के परिणाम अधिसूचना पर क्लिक करें।
कट-ऑफ अंक/परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जांचें और एक प्रति डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
मार्कशीट अधिसूचना के लिए एसएससी वेबसाइट को बार-बार देखें।