फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Tier I Result 2020: कर्मचारी चयन आयोग आज जारी करेगा एसएससी सीजीएल टियर-1 के मार्क्स और फाइनल आंसर की

Fri, 03 Dec 2021 02:20 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier I Result 2020 एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट 2020 के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी आज, 03 दिसंबर, 2021 को जारी होगी। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट 2020 के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी आज, 3 दिसंबर, 2021 को जारी की जाएगी।  
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग SSC CGL Tier I Result 2020 के अंक और फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी 03 दिसंबर, 2021 को जारी करेगा। जो उम्मीदवार Tier I परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने अंक और अंतिम उत्तर कुंजी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं।  

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर 03 दिसंबर, 2021 को अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्रों के साथ मानक प्रारूप में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके 03 दिसंबर से 24 दिसंबर 2021 तक अपने अंकों की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE: आईसीएमआर की भर्ती में कई पदों पर मांगे गए आवेदन, यहां जानिए योग्यता और अन्य मानदंड
विज्ञापन

 

एसएससी सीजीएल टियर II और एसएससी सीजीएल टियर III परीक्षा में बैठने के होंगे पात्र 

विज्ञापन

वे उम्मीदवार जो एसएससी सीजीएल टियर I परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे, वे एसएससी सीजीएल टियर II और एसएससी सीजीएल टियर III परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। एसएससी सीजीएल टियर II और एसएससी सीजीएल टियर III परीक्षा 2020 क्रमशः 28 जनवरी, 2022 से 29 जनवरी, 2022 और 06 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है, जो मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी किए गए सरकारी दिशा-निर्देशों के अधीन कोविड -19 महामारी से निपटने के मद्देनजर है। 

यह भी पढ़ें : Rajasthan Police Bharti 2021: राजस्थान पुलिस में 4500 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास भी तुरंत करें आवेदन

योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र टियर- II परीक्षा के आयोजन से लगभग 03 - 07 दिन पहले संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में ताजा अपडेट पाने के लिए संबंधित वेबसाइट देखते रहे या अमर उजाला डॉट का सरकारी नौकरी सेक्शन विजिट करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें