फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2020 Tier-2: एसएससी सीजीएल टियर-2 फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 06 May 2022 10:48 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier-2 Final Answer Key 2020: एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर- 2 परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
SSC CGL Tier-2 Final Answer Key 2020 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर- 2 परीक्षा 2020 की अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार, जो एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर- 2 (SSC CGL Tier-2) परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।  

विज्ञापन

 

एसएससी (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGLE) 2020 टियर- 2 पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की गई थी। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच के लिए उत्तर कुंजी के साथ अपने प्रश्न पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह सुविधा केवल पांच मई, 2022 से छह जून, 2022 तक खुली रहेगी। यदि आप भी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं और फाइनल आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुसरण कर सकते हैं।
 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जो लोग टियर-2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे आगे टियर -3 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आयोग अब जल्द ही टियर-3 परीक्षा की तारीखों के बारे में आधिकारिक घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
 
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल टियर- 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2020 कैसे डाउनलोड करें?

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर, उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टियर-2 अंतिम उत्तर कुंजी 2020 लिंक पढ़ने वाला लिंक मिलेगा - उस पर क्लिक करें
  • चरण 4: अब, एक नए पेज पर पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • चरण 5: अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • चरण 6: इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • चरण 7: उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें