एसएससी (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGLE) 2020 टियर- 2 पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की गई थी। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच के लिए उत्तर कुंजी के साथ अपने प्रश्न पत्र का प्रिंट आउट ले सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह सुविधा केवल पांच मई, 2022 से छह जून, 2022 तक खुली रहेगी। यदि आप भी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं और फाइनल आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुसरण कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जो लोग टियर-2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे आगे टियर -3 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आयोग अब जल्द ही टियर-3 परीक्षा की तारीखों के बारे में आधिकारिक घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।