फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL/CHSL 2021-22: परीक्षा की तारीखों का हो गया है ऐलान, इनकी पिछली भर्तियों में कितना गया था कटऑफ और इस बार क्या होगा इसका गणित, जानें यहाँ

Sat, 19 Mar 2022 01:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने CGL तथा CHSL भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। CGL भर्ती 2021 के टियर 1 की परीक्षा 11अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल के बीच और CHSL भर्ती 2021 के टियर 1 की परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून के बीच आयोजित होगी।
 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में समाप्त हुई थी और अब आयोग ने इस भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। आयोग द्वाराजारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक CGL भर्ती 2021 के टियर 1 की परीक्षा 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल के बीच और CHSL भर्ती 2021 के टियर1 की परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड और परीक्षा से 4 दिन पहले मूल एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। वहीं, अगर आप भी इन भर्तियों या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC Video Classes Online- Join Here की सहायता ले सकते हैं।

CGL भर्ती में क्या होगा कटऑफ का गणित:

SSC द्वारा CGL भर्ती 2020 के लिए आयोजित की गई पहले टियर की परीक्षा में एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 100.94 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 93.76 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 119.24 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 109.22मार्क्स तथा जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 132.38 मार्क्स गया था। इस भर्ती में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और इसी आधार पर यह उम्मीदजताई जा रही है कि CGL भर्ती 2021 के कट ऑफ स्कोर में भी वृद्धि होगी। इस बार की भर्ती में सफल होने के लिए सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को पिछलीभर्ती से 5 से 10 मार्क्स ज्यादा स्कोर करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
SSC CGL सिलेबस 
SSC CGL सैलरी 
SSC CGL कट ऑफ 
SSC CHSL सिलेबस 
SSC CHSL सैलरी 
SSC CHSL कट ऑफ 

CHSL भर्ती में कितना जा सकता है कटऑफ :

SSC द्वारा इससे पहले आयोजित की गई CHSL भर्ती 2020 के टियर 1 की परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 141.88 मार्क्स,एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 114.16 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 108.88 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 139.46मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 117.59 मार्क्स गया था। यह उम्मीद जताई जा रही है कि CHSL भर्ती 2021 में जनरल श्रेणी केअभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ  143 से 148 मार्क्स, एससी  श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 116 से 122 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 109 से114 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 140 से 145 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 119 से 124 मार्क्स के बीच रह सकता है।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करनेके अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें