फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB Sub Inspector Recruitment 2023: एसएसबी में सब इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्ती, फटाफट कर दें अप्लाई

Fri, 20 Oct 2023 08:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSB SI Vacancy: एसएसबी में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती चल रही है। एसआई पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसएसबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSB Sub Inspector Recruitment 2023: सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

SSB SI रिक्तियों का विवरण

एसएसबी एसआई भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न पदों पर 111 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरम आप नीचे देख सकते हैं-

  • सब इंस्पेक्टर (पायनियर): 20 पद

  • सब इंस्पेक्टर (ड्राफ्ट्समैन): 03 पद

  • सब इंस्पेक्टर (संचार): 59 पद

  • सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स महिला): 29 पद

SSB SI Bharti आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड के माध्यम से 200 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ई-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

SSB SI आयु सीमा

एसएसबी सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है।

SSB SI वेतन

एसएसबी सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

SSB Sub Inspector चयन प्रक्रिया

एसएसबी सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें