फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPGIMS Registration Last Date 2023: यूपी में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Wed, 25 Jan 2023 02:54 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SGPGIMS Bharti 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग अधिकारी (पहले 'सिस्टर ग्रेड- II') के पदों के पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके आवेदन से जुड़ा अपडेट सामने आया है। 
विज्ञापन
sgpgi recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SGPGIMS Registration Last Date 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (पहले 'सिस्टर ग्रेड- II') के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 25 जनवरी, 2023 आखिरी दिन है।

जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न कर पाए हों, वे एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर आज ही आवेदन पूरा कर लें। एसजीपीजीआई की इस भर्ती के लिए आवेदन 05 जनवरी 2023 से जारी है।
विज्ञापन

SGPGIMS Bharti 2023 इन पदों पर भर्तियां

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एसजीपीजीआई लखनऊ में खाली 905 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इनमें एससी के 191 पद, एसटी के 19 पद, ओबीसी के पद 243, ईडब्ल्यूएस के 90 पद, अनारक्षित के 362 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो अंग्रेजी भाषा में होगी।  इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

SGPGIMS Educational Qualification 2023 शैक्षिक योग्यता

नर्सिंग अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करे तो भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी ऑनर्स, बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। या भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (डाक सर्टिफिकेट) पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।  भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड या परिषद से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए। भारत नर्सिंग परिषद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत।

SGPGIMS Application Fee 2023 यह है आवेदन शुल्क

नर्सिंग अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले  अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

SGPGIMS Recruitment 2022 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “नर्सिंग ऑफिसर” पोस्ट पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें