CRPF Post Details भर्ती विवरण
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 04 जनवरी, 2023 से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं।
CRPF Age Limit आयु-सीमा
सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10+2 या समकक्ष परीक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए।