फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI SCO Recruitment 2023: एसबीआई में 400 से अधिक पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम डेट नजदीक, जल्दी करें अप्लाई

Thu, 05 Oct 2023 03:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
एसबीआई में नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI SCO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 439 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की समय सीमा समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।

 
विज्ञापन

SBI Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) या एमसीए या एम.टेक/एम.एससी/एमबीए जैसी योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रमाणपत्रों के साथ, उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 2 से 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

SBI Recruitment 2023 आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 अप्रैल 2023 तक 32 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एक बार अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन

SBI Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 750 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें