फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Recruitment 2022: एसबीआई में नौकरी का मौका, एससीओ के पदों पर भर्ती में स्नातक करें आवेदन

Fri, 15 Apr 2022 10:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Recruitment 2022: एसबीआई ने विभिन्न विषयों में आठ विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती नियमित और अनुबंध के आधार पर हो रही है।
विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Recruitment 2022: बैंक भर्ती की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में नौकरियां निकलीं हैं। ये नौकरियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर की हैं। एसबीआई ने विभिन्न विषयों में आठ विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती नियमित और अनुबंध के आधार पर हो रही है। इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

एसबीआई एससीओ भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 अप्रैल, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल, 2022
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल, 2022
 

 

एसबीआई एससीओ भर्ती में आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई एससीओ भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगी। 

एसबीआई एससीओ भर्ती आवेदन शुल्क

परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
  • जनरल/ ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए : 750/-
  • एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए : कोई शुल्क नहीं
 

एसबीआई एससीओ भर्ती पदों का विवरण

  • पद : वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री)
  • रिक्ति की संख्या : 02
  • पद : एडवाइजर (फ्रॉड रिस्क)
  • रिक्ति की संख्या : 04
  • पद : मैनेजर (परफोर्मेंस प्लानिंग एंड रिव्यू)
  • रिक्ति की संख्या : 02
 
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता मानदंड 

वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री) के पद के लिए उम्मीदवार के पास Statistics/Mathematical Statistics/Mathematical Economics/ Economics/ Econometrics/ Statistics & Informatics/Applied Statistics & Informatics में 60% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या 60% अंकों के साथ फाइनेंस स्पेशलिटी के साथ एमबीए / पीजीडीएम होना चाहिए। साथ ही तीन साल का कार्य अनुभव।

वहीं, सलाहकार (फ्रॉड रिस्क) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए और एक सेवानिवृत्त आईपीएस या राज्य पुलिस / सीबीआई / खुफिया ब्यूरो / सीईआईबी अधिकारी के तौर पर पांच साल का अनुभव होना चाहिए।

जबकि मैनेजर (परफोर्मेंस प्लानिंग एंड रिव्यू) पद के लिए उम्मीदवार के पास B.Com./B.E./B.Tech और PG in Management/MBA की डिग्री के साथ चार साल का अनुभव होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें