फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Recruitment 2021: एसबीआई पीओ 2056 पदों के लिए भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, यहां जानिए पात्रता मानदंड और प्रक्रिया

Mon, 25 Oct 2021 11:48 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

05 अक्तूबर, 2021 को जारी एसबीआई पीओ भर्ती की अधिसूचना CRPD/PO/2021-22/18 के मुताबिक, आवेदन पंजीकरण के अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2021 तक है।
विज्ञापन
SBI PO Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट बैंक इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट यानी पीओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन की समय-सीमा खत्म होने वाली है। 05 अक्तूबर, 2021 को जारी एसबीआई पीओ भर्ती की अधिसूचना CRPD/PO/2021-22/18 के मुताबिक, आवेदन पंजीकरण के अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2021 तक है। एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और रिक्तियों के विवरण के बारे में अधिक अपडेट आगे खबर और अधिसूचना में पढ़ सकते हैं। स्टेट बैंक इंडिया के प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/ पर उपलब्ध अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन


पात्रता मानदंड

  • इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 01 अप्रैल, 2021 को आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों का जन्म  02 अप्रैल, 1991 से लेकर  01 अप्रैल, 2000 के मध्य हुआ हो। 
  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए या फिर वह नेपाल या भूटान का निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
  • एक सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार अधिकतम 04 बार पीओ परीक्षा में उपस्थित हो सकता है।
  • जबकि; आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार पीओ परीक्षा में अधिकतम 07 बार उपस्थित हो सकते हैं।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू है।

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों अर्थात प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल, परीक्षा के माध्यम से कुल 2,000 रिक्तियों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस वर्ष की अधिसूचना में भी 2,056 से रिक्त पद उपलब्ध हैं। आइए पात्रता मानदंड, एसबीआई पीओ परीक्षा 2021 तिथि और अन्य विवरणों पर एक नजर डालें।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां 
  • आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण का प्रारंभ : 05 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन के पंजीकरण की समाप्ति : 25 अक्तूबर, 2021
  • आवेदन विवरण संपादित करने की समाप्ति : 25 अक्तूबर, 2021
  • अपना आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 09 नवंबर, 2021
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान : 05 अक्तूबर, 2021 से 25 अक्तूबर, 2021
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें