फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : एसबीआई फार्मासिस्ट, एससीओ भर्ती परीक्षा 2021 स्थगित, अधिसूचना यहां देखें

Thu, 20 May 2021 12:00 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा 2021 और एसबीआई एससीओ भर्ती 2021 की परीक्षा 23 मई को आयोजित होनी निर्धारित थी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ऑनलाइन परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने देशभर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फार्मासिस्ट और विशेष संवर्ग अधिकारी यानी स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के लिए ऑनलाइन होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। 

विज्ञापन


एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा 2021 और एसबीआई एससीओ भर्ती 2021 की परीक्षा 23 मई को आयोजित होनी निर्धारित थी। भारतीय स्टेट बैंक ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा कि दोनों भर्ती परीक्षाओं को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एसबीआई ने परीक्षा स्थगन अधिसूचना में कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 23.05.2021 को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है।

बैंक ने कहा, उपरोक्त विज्ञापनों में उल्लेखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। दोनों भर्तियों की परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फार्मासिस्ट और विशेष संवर्ग अधिकारी यानी एससीओ भर्ती परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड पिछले हफ्ते जारी किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा 2021 और एसबीआई एससीओ भर्ती परीक्षा 2021 के लिए आवेदन किया था, वे एसबीआई करिअर पेज sbi.co.in/careers पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। इसका सीधा लिंक भी यहां दिया गया है।

बैंक का लक्ष्य पूरे भारत में 15 विभिन्न सर्किलों में लिपिक संवर्ग में फार्मासिस्ट के पद के लिए कुल 67 रिक्तियों को भरना है। एसबीआई ने अनुबंध और नियमित आधार पर विभिन्न पदों के लिए कुल 82 विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी यानी स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) की रिक्तियों को भी अधिसूचित किया है, जिसमें प्रबंधक (क्रेडिट विश्लेषक) (45), डेटा विश्लेषक (8), उप प्रबंधक (9), आदि शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

क्लर्क पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई 
इसके अलावा हाल ही में, बैंक ने जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री), क्लर्क भर्ती पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ा दी थी। इससे पहले, एसबीआई क्लर्क भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई थी। 

एसबीआई भर्ती परीक्षा स्थगन अधिसूचना  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें