देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI में क्लर्क पद के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि SBI ने इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को 17 मई 2021 से बढ़ाकर 20 मई 2021 कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था वो अब 20 मई 2021 तक आधिकारिक साइट https://www.sbi.co.in/web/careers/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी और कोई मदद पाना चाहते हैं तो वो इस लिंक पर क्लिक कर
भर्ती से जुड़ी जरूरी बात और नई तारीख:
SBI देश भर में क्लर्क लेवल पर 5,454 पदों को भरेगा। इसके लिए 20 साल से 28 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता स्नातक होनी चाहिए।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नई अंतिम तारीख- 20 मई 2021
ऐप्लीकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत- 27 अप्रैल 2021
आवेदन जमा करने की पुरानी अंतिम तिथि- 17 मई 2021
प्रीलिमिनरी एग्जाम- जून 2021
मेंस एग्जाम- जुलाई 2021
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर जारी होने की तारीख-26 मई 2021
EWS उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइंस जारी:
बैंक ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए अपनी आय और संपत्ति प्रमाण पत्र (income and asset certificates) दिखाने के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार, ऐसे अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के दिन मौजूदा DoPT दिशानिर्देश के अनुसार संबंधित वित्तीय वर्ष के लिए अपना 'आय और संपत्ति प्रमाण पत्र' वेरिफिकेशन के लिए दिखाना होगा। अगर कोई उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की डेट पर सर्टिफिकेट नहीं दिखाता है तो उसका आवेदन रद्द भी हो सकता है।
ऐसे करें परीक्षा की पक्की तैयारी:
ऐसे अभ्यर्थी जो ये परीक्षा देने जा रहे हैं और कोरोना की वजह से कोचिंग सेंटर या किसी टीचर की मदद नहीं ले पा रहे हैं उनके लिए
www.safalta.com एक खास कोर्स लेकर आया है जहां उनकी घर बैठकर ही कंप्लीट तैयारी कराई जाएगी। इस कोर्स में 100 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स, करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए यूट्यब चैनल और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग जैसी ढेरों सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी सुरक्षित रहते हुए घर पर ही परीक्षा की पूरी तैयारी कर सकते हैं तो देर किस बात की अभी इस लिंक पर क्लिक कर
https://www.safalta.com/sbi-clerk-foundation-batch-2021 SBI क्लर्क का फाउंडेशन कोर्स ज्वॉइन करें।