फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO Admit Card 2022: एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 11 Jan 2022 10:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI CBO Admit Card 2022: भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
SBI CBO Admit Card 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह स्टेट बैंक की आधिकरिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख, समय, क्रेंद्र, और परीक्षा से जुड़े कई अहम दस्तावेज इस प्रवेश पत्र पर दिए गए हैं।  

विज्ञापन


23 जनवरी को होगी परीक्षा
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 दिसंबर, 2021 से लेकर 29 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,226 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

भारतीय स्टेट बैंक सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 9 दिसंबर 2021

2. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 29 दिसंबर 2021

3. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 11 जनवरी 2022

4. परीक्षा की तारीख- 23 जनवरी 2022

कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in/web/careers पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CIRCLE BASED OFFICERS भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

7. प्रवेश पत्र पर अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो लगा लें।

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, इसे अपने साथ रखें। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी रखें। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल सामाग्री को लेकर न जाएं। ऐसे करने पर परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें