SBI Apprentice Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अपरेंटिस के 6,160 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना उम्मीदवार करियर पोर्टल sbi.co.in पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
करियर पर क्लिक करें और फिर वर्तमान रिक्तियों पर क्लिक करें।
नीचे स्क्रॉल करें और अपरेंटिस रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
अप्लाई ऑनलाइन पेज पर जाएं।
रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें, भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सहेज कर रखें।