फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard Recruitment: यूपी में 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, फॉरेस्ट गार्ड के लिए आवेदन शुरू

Wed, 20 Sep 2023 04:56 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Forest Guard, Wildlife Guard Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य भर्ती परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण आज यानी 20 सितंबर 2023 से शुरू हो चुका है। वन रक्षक और  वन्यजीव रक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर तक है।

विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard रिक्तियों का विवरण

  • वन रक्षक-693 पद

  • वन्यजीव रक्षक-16 पद

कुल 709 रिक्तियों को भरने के लिए वन एवं वन्य जीव विभाग की तरफ से यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है

UPSSSC Recruitment पात्रताएं

शैक्षणिक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 स्कोर कार्ड होना चाहिए।

UPSSSC Recruitment शारीरिक योग्यता

  • ऊंचाई : पुरुष: 168 सेमी.

  • एसटी के लिए: 160 सेमी.

  • महिला: 150 सेमी.

  • एसटी के लिए: 82 सेमी.

  • दौड़ : पुरुष: 10 किलो वजन के साथ 4 घंटे में 25 किलोमीटर

  • महिला: 4 घंटे में 14 किलोमीटर

UPSSSC Recruitment आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष होनी चाहिए।

यूपीएसएसएससी यूपी फॉरेस्ट गार्ड / वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती विज्ञापन संख्या 10/2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25 रुपये

  • एससी/एसटी: 25 रुपये

  • पीएच (दिव्यांग): 25रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें