फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 Live: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां

Mon, 23 Aug 2021 06:33 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:33 PM, 23-Aug-2021

Sarkari Naukri: सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन पात्रता

सैनिक जीडी-  इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करना अनिवार्य है।
सैनिक क्लर्क/स्टोरकीपर - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 60 अंकों के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सैनिक ट्रेड्समैन- न्यूनतम 33 फीसदी अंकों के साथ दसवीं या आठवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। 

04:22 PM, 23-Aug-2021

सरकारी नौकरी : इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों के अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती जनरल ड्यूटी (Sol GD), सैनिक क्लर्क/स्टोरकीपर (Sol CLK/SKT) और सैनिक ट्रेड्समैन के पदों पर की जाएगी।

03:26 PM, 23-Aug-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: मार्च 2022 में होंगी सेना भर्ती रैलियां, अभी करना होगा आवेदन

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
02:03 PM, 23-Aug-2021

सरकारी नौकरी : बीएसएफ भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

आवेदन कैसे करें?
जो उम्मीदवार भारत सरकार / राज्य सरकार / सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/ विभिन्न मंत्रालयों / विभागों से सेवारत या सेवानिवृत्त हैं, वे सभी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप के माध्यम से अपना भरा हुआ आवेदन पत्र भेजकर ग्रुप- ए, बी और सी श्रेणी के पदों के लिए आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को सही ढंग से भरने और इसे दिए गए पते पर भेजने की आवश्यकता है। आवेदन 31 दिसंबर, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।  

01:00 PM, 23-Aug-2021

Sarkari Vacancy: बीएसएफ एयर विंग का संभावित वेतनमान 

  • कैप्टन / पायलट (DIG) : 3.25 लाख से 3.50 लाख रुपये 
  • कमांडेंट (Pilot) : 2.8 लाख से 3.4 लाख रुपये 
  • एसएएम (Inspr) : 1.40 लाख रुपये  
  • जेएएम (SI) : 1.30 लाख रुपये 
  • एएएम (ASI) : 1.20 लाख रुपये 
  • फ्लाइट गनर (Inspr) : 1.55 लाख से 1.65 लाख रुपये 
  • फ्लाइट इंजीनियर (SI) और जूनियर फ्लाइट गनर : 1.5 लाख से 1.55 लाख रुपये तक

विज्ञापन
12:04 PM, 23-Aug-2021

Sarkari Naukri : बीएसएफ एयर विंग की रिक्तियों का विवरण

  • कैप्टन / पायलट (DIG) : 05
  • कमांडेंट (Pilot) : 06
  • एसएएम (Inspr) : 05
  • जेएएम (SI) : 11
  • एएएम (ASI) : 16
  • फ्लाइट गनर (Inspr) : 05
  • फ्लाइट इंजीनियर (SI) : 04
  • फ्लाइट गनर (SI) : 04
कुल : 53

11:11 AM, 23-Aug-2021

सरकारी नौकरियां 2021: बीएसएफ भर्ती 2021 अधिसूचना विज्ञापन यहां देखें

बीएसएफ ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल द्वारा जारी बीएसएफ भर्ती 2021 अधिसूचना विज्ञापन संख्या 1/04/2020(Vol-II)-Pers/BSF/4055 को पढ़ सकते हैं। अधिसूचना डाउनलोड करने का सीधा लिंक यहां दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट https://bsf.gov.in/ पर भी जा सकते हैं।

10:45 AM, 23-Aug-2021

बीएसएफ भर्ती : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है।  

10:35 AM, 23-Aug-2021

Sarkari Job 2021: बीएसएफ एयर विंग में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।

10:10 AM, 23-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां

सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें