314 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य मेटालर्जी, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल और केमिकल सहित विभिन्न ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (प्रशिक्षु) के कुल 314 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए आयुसीमा 18 से 28 वर्ष तक निर्धारित है। आवेदक के पास पदानुसार संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये शुल्क लागू है।