Success Stories/ Safalta Talks
- फोटो : Safalta.com
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए छात्र कई सालों तक मेहनत करते हैं। हालांकि परीक्षा में किसी एक विषय में अच्छा प्रदर्शन न होने से उनका पूरा रिजल्ट प्रभावित हो जाता है। कई छात्र तो परीक्षा की तैयारी भी छोड़ देते हैं। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण होता है अपनी तैयारी में रह गई कमियों का आकलन कर पूरे मेहनत से सही दिशा में तैयारी करने की। अक्सर ऐसा देखा गया है कि असफल छात्र किसी एक ही विषय जैसे मैथ्स अथवा इंग्लिश में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। जिसके लिए आपको परीक्षा छोड़ने की नहीं बल्कि उस विषय को बेहतर करने की आवश्यकता होती है। कुछ ऐसा ही किया Safalta Talks का हिस्सा बनने वाले शिरीष मिश्रा ने।
शिरीष उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद SSC CGL की तैयारी शुरू की। साल 2018 में इन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया लेकिन इन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुनः साल 2019 में कड़ी मेहनत से इन्होंने SSC CGL की परीक्षा में हिस्सा लिया और प्री परीक्षा में 187 अंक प्राप्त किए। हालांकि ये अपने इंग्लिश विषय में प्राप्त अंको के प्रदर्शन से खुश नहीं थे। इसलिए इन्होंने हार न मानकर कड़ी मेहनत शुरू की और इंग्लिश की तैयारी की। जिसकी वजह से मेन्स में इन्हें 183.75 अंक प्राप्त हुए। जिसके बाद इन्होंने CHSL व IB की प्री परीक्षाओं में भी अच्छा अंक प्राप्त किया।
हिंदी मीडियम के छात्र होने के नाते इंग्लिश विषय की इनकी तैयारी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अगर आप भी विभिन्न सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं तो इनका अनुभव निश्चित तौर पर आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। बता दें कि ये safalta talks पर 2 जून को शाम 7 बजे आ रहे हैं। इस सेशन से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें Safalta Talks का यूट्यूब चैनल या विजिट करें-
https://youtu.be/4cS3efzNm5c