फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta talks 2021: एक स्टार्टअप ने कोरोना काल में कैसे हजारों किसानों की किस्मत बदली, जानिए एंटरप्रिन्योर आनंद चंद्रा की जुबानी

सार

Safalta Talks के एक बेहद खास सेशन में हम ऐसी ही शख्सियत से आपकी मुलाकात कराने वाले हैं जिन्होंने इलाहाबाद के मशहूर कृषि संस्थान से पोस्ट ग्रैजुएशन किया और फिर आईसीआईसीआई कंपनी में फाइनेंस और वेयरहाउस कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में कई बड़े-बड़े पदों पर काम किया।
विज्ञापन
Success Stories/ Safalta Talks - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ सालों में हमारे देश में नई सोच और तकनीक के दम पर ढेरों स्टार्टअप्स का जन्म हुआ और कई नए इंटरप्रेन्योर (उधमी) सामने आए जो अपनी काबिलियत से ना सिर्फ़ अपने स्टार्टअप को बल्कि समाज को भी तरक्की की राह पर लेकर आए।  safalta talks के एक बेहद खास सेशन में हम ऐसी ही शख्सियत से आपकी मुलाकात कराने वाले हैं जिन्होंने इलाहाबाद के मशहूर कृषि संस्थान से पोस्ट ग्रैजुएशन किया और फिर आईसीआईसीआई कंपनी में फाइनेंस और वेयरहाउस कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट में कई बड़े-बड़े पदों पर काम किया। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने कृषि क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आर्या कोलेटरल वेयरहाउसिंग सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक  स्टार्टअप शुरू किया जो जमीनी स्तर पर लोगों के लिए काम कर सके और महज कुछ सालों में उनका स्टॉर्टअप कृषि क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी के तौर स्थापित हो गया।
विज्ञापन


कौन हैं आनंद चंद्रा:
आनंद चंद्रा ने इलाहाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर आईसीआईसीआई के साथ जुड़ गए। उन्होंने वहां  रीजनल सेल्स मैनेजर और जोनल हेड समेत की भूमिका निभाईं और किसानों की मदद के लिए काफी काम किया। इसी दौरान उन्हें ख्याल आया कि क्यों ना छोटे-छोटे किसानों की मदद के लिए एक ऐसा प्लैफॉर्म शुरू किया जाए जो उनकी खेतीबाड़ी की परेशानियों को सुलझाने, गोदाम की सुविधा दिलाने और कम ब्याज पर लोन समेत कई तरह से मदद कर सके। इसी सोच के साथ उन्होंने आर्या कोलेटरल वेयरहाउसिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की नींव डाली जो कुछ ही सालों में कृषि क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा और सफल स्टॉर्टअप्स बन गया। उनकी मेहनत और जज्बे ने कोरोना काल में हजारों किसानों को काफी मदद पहुँचाई।

safalta talks के इस बेहद खास सेशन  में आनंद चंद्रा अपने अनुभवों को हमारे बीच रखेंगे और बताएंगे कि कैसे उन्होंने ये स्टार्टअप शुरू किया और उसे कामयाबी की बुलंदियों तक पहुँचाया।
विज्ञापन


कब होगा इस सेशन का आयोजन
safalta talks के इस खास सेशन का आयोजन 29 मई शनिवार शाम 7 बजे होगा। आप safalta talks के यूट्यूब चैनल पर इस सेशन को देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक पर youtube.com/watch?v=KB6be9c_Hwk  विजिट कर भी यह सेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें