RSSMB Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जून महीने में किया जाएगा। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए परीक्षा का आयोजन 18 जून, 2022 को किया जाएगा। वहीं, सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए परीक्षा का आयोजन 19 जून, 2022 को किया जाएगा।
RSSMB Recruitment 2022: समाप्त हो गई है आवेदन की प्रक्रिया
RSSMB कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 8 फरवरी, 2022 को की थी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई थी।
RSSMB Recruitment 2022: दस हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 10157 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
RSSMB Recruitment 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
RSSMB की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नजर बनाकर रखें। प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।