जेईएन के 1,092 पदों पर नियुक्ति के लिए हो रही भर्ती प्रक्रिया
RSMSSB JEN एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 1,092 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है, जिसमें से 52 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं और 1,040 पद गैर-टीएसपी क्षेत्र के लिए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें परीक्षा स्थल पर परीक्षा शुरू होने के समय से डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।
परीक्षा में फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना आवश्यक
उम्मीदवारों को RSMSSB JE एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ कम से कम एक फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना आवश्यक है। परीक्षा सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने संबंधित एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और स्थान की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RSMSSB द्वारा जारी प्रवेश-पत्र पर उल्लेखित परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करें अन्यथा उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।