फिजिकल टेस्ट भी है बेहद कठिन
इस भर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा और फिर फिजिकल एफिसिएंसीटेस्ट टेस्ट (PET) से गुजरना होगा। यह PET थोड़ी कठिन है और इसमें अभ्यर्थियों को एक नहीं, बल्कि दो तरह की दौड़ लगानी होगी। इन दोनों दौड़ो के बारे में जानकारी नीचे दी गई है।
ऐसी होगी दौड़
पुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण की दौड़ में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को भी पहले चरण में 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। दूसरे चरण की दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी। तो वहीं महिला अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा
इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए इसी माह में परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, SSC MTS, NDA & NA, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से
सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं।