फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Recruitment 2021 : क्या NTPC के दूसरे चरण की परीक्षा के बाद होगी ग्रुप D परीक्षा, अगर ऐसा हुआ तो अभ्यर्थियों को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

सार

RRB/RRC Group D Recruitment 2021 : ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी समय से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
RRB Group D - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने अभ्यर्थियों की इस मांग पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और अब ये अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों के लिए रोज सोशल मीडिया पर आंदोलन चला रहे हैं। अभ्यर्थी विभिन्न सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रधानमंत्री, रेलमंत्री तथा रेलवे के अधिकारियों को टैग करते हुए परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं। अगर आप भी रेलवे ग्रुप D की इस परीक्षा या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को आप यहाँ से Exam Preparation FREE E Book - Subscribe Now प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

अगर ऐसा हुआ तो करना पड़ सकते है लंबा इंतजार 

RRB Group D - फोटो : अमर उजाला

क्या NTPC भर्ती की वजह से हो रहा है विलंब 
NTPC भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हो गई थी। इस परीक्षा के समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि अब जल्द ही ग्रुप D भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा होगी। लेकिन, इसके लिए अभी तक कोई सूचना नहीं जारी होने से अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि कहीं रेलवे पहले NTPC भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा न आयोजित करने लग जाए।

अगर ऐसा हुआ तो करना पड़ सकते है लंबा इंतजार 
अगर रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा के पहले NTPC भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित करती है, तो ऐसे में अभ्यर्थियों का इंतजार और भी बढ़ सकता है। अभ्यर्थी पहले ही ढाई साल से परेशान हैं और ऐसी स्थिति में परीक्षा की तारीखों के आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी और बढ़ेगी।

 

विज्ञापन

क्या है लेटेस्ट अपडेट 
हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। रेलवे ने अभी तक ग्रुप D भर्ती के पहले चरण की परीक्षा और NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर भी कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी 
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक जगह  सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें