क्या NTPC भर्ती की वजह से हो रहा है विलंब
NTPC भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हो गई थी। इस परीक्षा के समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि अब जल्द ही ग्रुप D भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा होगी। लेकिन, इसके लिए अभी तक कोई सूचना नहीं जारी होने से अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि कहीं रेलवे पहले NTPC भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा न आयोजित करने लग जाए।
अगर ऐसा हुआ तो करना पड़ सकते है लंबा इंतजार
अगर रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा के पहले NTPC भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित करती है, तो ऐसे में अभ्यर्थियों का इंतजार और भी बढ़ सकता है। अभ्यर्थी पहले ही ढाई साल से परेशान हैं और ऐसी स्थिति में परीक्षा की तारीखों के आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी और बढ़ेगी।
क्या है लेटेस्ट अपडेट
हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। रेलवे ने अभी तक ग्रुप D भर्ती के पहले चरण की परीक्षा और NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर भी कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक जगह
सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।