भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसके संबंध में कोई सूचना नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में काफी निराशा है। रेलवे ने मार्च 2019 में ही ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि इसके लिए परीक्षा 2019 में ही आयोजित की जाएगी, लेकिन आवेदन किए हुए ढाई साल से भी अधिक का समय बीत जाने के बावजूद इस संबंध में अभी तक कोई सूचना सामने नहीं आई है। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं। इन फ्री कोर्सेस से आप यहां क्लिक करके Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now जुड़ सकते हैं।
कब तक हो सकती है परीक्षा
इस भर्ती के लिए परीक्षा कब आयोजित होगी, इसको लेकर अनिश्चितता बढ़ती जा रही है। एक ओर जहां अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर आंदोलन चलाकर जल्द से जल्द इस परीक्षा को कराने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं, दूसरी ओर यह भी खबर सामने आ रही है कि रेलवे इस भर्ती से पहले NTPC भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित कर सकती है। अगर रेलवे ऐसा करता है तो ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है, इसलिए, अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: ग्रुप-डी में आवेदकों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने के लिए रेलवे देगा निशुल्क यात्रा पास
कितना जा सकता है कट ऑफ स्कोर
ग्रुप D की पिछली भर्तियों में कट ऑफ स्कोर के ट्रेंड तथा इस बार की भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की संख्या और खाली पड़े पदों की संख्या के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की भर्ती में कट ऑफ स्कोर थोड़ा ऊपर जा सकता है। वैसे तो इस भर्ती में हर जोन के लिए अलग अलग कट ऑफ जारी किया जाएगा, लेकिन अगर ओवरऑल कट ऑफ स्कोर की बात करें तो इस बार की भर्ती में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 77 से 82 मार्क्स के बीच, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 73 से 78 मार्क्स के बीच, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 67 से 72 मार्क्स के बीच तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 58 से 63 मार्क्स के बीच रह सकता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत, NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI तथा अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप
सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।